फुटबाल विश्व कप में अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

विलिंगपेग (कनाडा), 9 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने सोमवार को खेले गए महिला फुटबाल विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 3-1 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आस्ट्रेलियाई टीम पहले हाफ में हावी रही और गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी। इसमें अमेरिकी गोलकीपर होप सोलो की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कई शानदार बचाव किए।

मैच का पहला गोल दो बार के चैम्पियन अमेरिका के लिए 12वें मिनट में मेगान रापियोन ने किया। 27वें मिनट में आस्ट्रेलिया ने लिसा वाना के गोल की मदद से स्कोर 1-1 कर दिया।

अमेरिका के लिए तीसरा और बढ़त दिलाने वाला गोल 61वें मिनट में क्रिस्टीयन प्रेस ने किया और फिर खेल खत्म होने से 12 मिनट पहले एच. रापियोन ने किया।

अमेरिका को अब ग्रुप-डी में अब स्वीडन का सामना करना है। शुक्रवार को स्वीडन की टीम को नाइजीरिया के साथ 3-3 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493