पुणे, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आई-लीग क्लब डीएसके शिवाजियंस एफसी ने सर्बिया के डिफेंडर साशा कोलुनिजा से करार की घोषणा की है।
साशा इस क्लब के चौथे विदेशी खिलाड़ी होंगे। क्लब ने कहा है कि साशा ने विदेशी खिलाड़ी श्रेणी में उसके साथ दो साल के करार किया है।
बोस्निया के ट्रावनिक में जन्मे साशा ने अपना करियर सर्बियाई क्लब एफके बेलानिजा के साथ शुरु किया था। इशके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर का अधिकांश समय पश्चिमी एशिया में गुजारा और इरान तथा कजाक क्लबों के लिए खेले।
साशा ने शिवाजियंस के साथ करार को लेकर कहा, “मैं शिवाजियंस के साथ जुड़कर खुश हूं। भारत आना अच्छा अनुभव है और अब मैं नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
साशा ड्रीम सिटी फुटबाल फील्ड्स में जारी शिवाजियंस के प्री-सीजन अभ्यास में जुट गए हैं।
dharmpath.com dharmpath