फुटबाल : सीएसकेए मॉस्को ने रियल मेड्रिड को 3-0 से हराया

मेड्रिड, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूसी क्लब सीएसकेए मॉस्को ने चैम्पियंस लीग के एक मैच में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड को 3-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यहां बुधवार को खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करने के बावजूद सीएसकेए मॉस्को अपने ग्रुप में अंतिम स्थान रहा और यूरोपा लीग में जगह नहीं बना सका।

रूसी क्लब की मौजूदा चैंपियन्स लीग चैंपियन रियल मेड्रिड पर यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, रियल मेड्रिड इस हार के बावजूद ग्रुप-जी में पहले स्थान पर कायम हैं।

रियल मेड्रिड के कोच सेंटियागो सोलारी ने इस मैच के लिए अपने कई स्टार खिलाड़ी को आराम दिया था। वहीं गोलकीपर में भी बदलाव करते हुए केलर नावस की जगह थिबौत कुर्टियोस को मैदान में उतारा गया था।

सीएसकेए ने मैच का पहला गोल 37वें मिनट में फेडोर शालोव की ओर से आया। इसके छह मिनट बाद ही जियोजर्ाी शेनिकोव ने एक और गोल दागकर रूसी क्लब को 2-0 से आगे कर दिया।

सीएसकेए के लिए मैच का तीसरा गोल अर्नोर सिगर्डसन ने निकोला व्लासिक के बेहतरीन पास पर 73वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493