फुटबाल : सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड, हरियाणा

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड और हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप 2019-20 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

यहां राजश्री साहू स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ने पिछले साल प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर तय करने वाली मणिपुर को 4-0 से मात दी।

हरियाणा ने भी तमिलनाडु को क्वार्टर फाइनल मैच में 4-0 से हराया।

सुमाती कुमारी ने झारखंड के लिए दमदार प्रदर्शन किया। ग्रुप मैचों में 31 गोल झारखंड की टीम ने शुरुआत से मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और जीत दर्ज की।

मैच में सुमाती ने कुल दो गोल दागे।

दूसरी ओर, हरियाणा के लिए उनकी कप्तानी रवीना सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुई।

एकतरफा मुकाबले में रवीना ने अपनी दमदार हैट्रिक भी पूरी की और टीम को अंतिम-4 में पहुंचाने में सफल रही।

टूर्नामेंट का तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।

तीसरे क्र्वाटर फाइनल में ओडिशा का सामना हिमाचल प्रदेश से होगा जबकि चौथे क्र्वाटर फाइनल में गुजरात, मिजोरम से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493