शंघाई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के पूर्व फारवर्ड डेम्बा बा ने कहा है कि उनका अभी संन्यास लेने का कोई विचार नहीं है।
चीनी सुपर लीग (सीएसएल) में शंघाई शेन्हुआ क्लब के साथ एक मुकाबला खेलने के दौरान डेम्बा चोटिल हो गए थे।
एसआईपीजी के खिलाफ शंघाई के रविवार के मुकाबले के दौरान 31 वर्षीय खिलाड़ी का बायां पैर बुरी तरह मुड़ गया था।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि 31 साल की उम्र में ही उनका करियर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, उनका कहना है कि उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।
आरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेम्बा ने कहा, “यह काफी बुरी चोट है, लेकिन मैं जानता हूं कि मैं इससे उबर सकता हूं। मैं अपने करियर को समाप्त नहीं करना चाहता और यह निश्चित है। अभी मेरी चोट का पूरा ऑपरेशन नहीं किया है, क्योंकि मैंने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है।”
पूर्व फारवर्ड ने इस सत्र में क्लब के लिए खेले गए 18 मुकाबलों में 14 गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath