न्यूयॉर्क कॉसमॉस फुटबाल क्लब के अनुसार, रॉल वर्तमान में जारी नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग सत्र के समाप्त होने के बाद अगले महीने संन्यास लेंगे।
रॉल ने कहा, “दिसंबर में न्यूयार्क कॉसमॉस के साथ करार के समय ही मैंने कहा था कि मैं इस बारे में सोचूंगा कि मुझे आगे खेलना है या नहीं।”
रॉल ने कहा कि उन्होंने इस सत्र की समाप्ति के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था और उनका ध्यान इस सत्र को एक बेहतरीन स्तर पर समाप्त करने पर है।
उन्होंने कहा, “फुटबाल खेलना काफी लंबे समय तक मेरे जीवन का हिस्सा रहा और संन्यास का फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन यह सही समय है।”
रॉल 16 साल तक रियल मेड्रिड के खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहे और इस दौरान उन्होंने छह ला लीगा खिताब, तीन चैम्पियन्स लीग खिताब और छह स्पेनिश सुपर कप भी जीते।
उन्होंने कहा, “मैं अपना समर्थन करने वाले सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं और आगामी सप्ताहों में न्यूयार्क कॉसमॉस के साथ करियर का आखिरी मैच खेलने का इंतजार कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath