फुटबाल : स्पेनिश लीग ने भारतीय प्रशिक्षकों के लिए आयोजित की ट्रेनिंग वर्कशॉप

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल लीग, ला लीगा ने भारतीय प्रशिक्षकों के लिए यहां तीन दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई।

इंडिया ऑन ट्रैक के साथ मिलकर 48 ला लीगा फुटबाल स्कूलों ने भारतीय प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग का मकसद ला लीगा के सिस्टम व तौर-तरीकों से लोगों को अवगत कराना था।

ला लीगा इंडिया के प्रबंध निदेशक जोस एंटोनियो काहाजा ने कहा, “ला लीगा फुटबाल स्कूल कार्यक्रम की मदद से हम भारतीय फुटबाल पर लंबा प्रभाव डालना चाहते हैं। इसके लिए हमने हाल ही में दिल्ली में ट्रेनिंग आयोजित कराई। जहां हमने स्पेन की तकनीक के बारे में जानकारी दी। हम चाहते हैं कि यह प्रशिक्षक आने वाले भारतीय स्टार खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493