फुटबाल : स्वीडन ने रोमानिया को 2-1 से हराया

सोल्ना (स्वीडन), 24 मार्च (आईएएनएस)। स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार रात यहां यूरो 2020 क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में रोमानिया के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, इस कांटे की टक्कर में स्वीडन ने दोनों गोल पहले हाफ में किए।

दोनों टीमों ने मुकाबले में 50-50 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा और एक-दूसरे के डिफेंस को लगातार भेदने का प्रयास किया।

मैच के 33वें मिनट में मेजबान टीम को सफलता मिली। रोबिन क्वासोन ने गेंद को गोल में डालकर स्वीडन को बढ़त दिला दी।

स्वीडन की टीम जल्द ही अपनी बढ़त को दोगुना करने में कामयाब रही।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। विक्टर क्लासोन ने 40वें मिनट में 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल किया।

रोमानिया की टीम को दूसरे हाफ में सफलता मिली। मेहमान टीम के लिए 58वें मिनट में क्लोड्यू केसेरू ने गोल दागा, हालांकि वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493