फुटबाल : 42 साल बाद किंग कप में खेलेगा भारत

नई दिल्ली , 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष फुटबाल टीम जून में थाईलैंड में होने वाले इन्विटेशनल किंग कप में भाग लेगी। भारत ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में 1977 में भाग लिया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

टूर्नामेंट के सभी मैच बरीराम स्थित चांग एरेना में 36000 क्षमता वाले स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत के अलावा इसमें मेजबान थाईलैंड, वियतनाम और कुराकाओ है।

अप्रैल में जारी फीफा रैंकिंग के अनुसार, भारत इस समय विश्व रैंकिंग 101, थाईलैंड 114, वियतनाम 98 और कुराकाओ 82वें स्थान पर मौजूद है।

यह टूर्नामेंट फुटबाल की नियामक संस्था फीफा द्वारा अनुमोदित ए-टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन थाईलैंड फुटबाल संघ द्वारा 1968 से ही होता आ रहा है।

टूर्नामेंट में पांच जून को दो मैच खेले जाएंगे और इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगा। इसके अलावा दो अन्य टीमें तीसरे स्थान के लिए मुकाबले करेंगी।

भारत 18 साल बाद किसी फीफा रैंकिंग वाले टूर्नामेंट में भाग लेगा। इससे पहले उसने 2001 में कुआलालम्पुर में आयोजित फीफा रैंकिंग वाले किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

टूर्नामेंट का पिछला संस्करण स्लोवाकिया ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493