पनामा, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस में इस वर्ष जून में होने फुटबॉल विश्वकप की ट्राफी अपनी यात्रा के क्रम में पनामा पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर और विश्वकप ट्राफी के ब्रांड एम्बेसेडर डेविड ट्रेजेग्यूट बोइंग 737-300 विमान के साथ ट्राफी लेकर शुक्रवार को पनामा पैसिफिक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वरेला ने उनकी अगवानी की।
18 कैरेट सोने की ट्राफी का वजन 6.1 किलोग्राम है। ट्रेजेग्यूट ने ट्राफी दल की अगवानी करने के लिए वरेला को धन्यवाद दिया। पनामा की टीम पहली बार फुटबाल विश्वकप में हिस्सा लेगी और पनामा के लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
ट्राफी इसके बाद कोस्टा रिका पहुंचेगी, और वहां से फिर वह मेक्सिको, अमेरिका, जर्मनी, मंगोलिया, चीन और जापान पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath