‘फुल 2 धमाल’ में नजर आएंगे निशांत शर्मा

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता निशांत शर्मा आने वाली फिल्म ‘फुल 2 धमाल’ में लीड किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ‘निशांत’ नामक एक कॉमेडी किरदार को निभाते दिखेंगे।

उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहा, “मैं फिल्म में ‘निशांत’ नामक कॉमेडी किरदार को निभाकर बेहद खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस किरदार को काफी सराहेंगे। यह फिल्म युवा कॉमेडी पर आधारित है और इस साल रिलीज होगी।”

निशांत शर्मा ने हिंदी फिल्म ‘कहीं है मेरा प्यार’ से अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी, जिसमें वह अभिनेता जैकी श्रॉफ और संजय कपूर के साथ सेकंड लीड में नजर आए थे। यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।

निशांत शर्मा बचपन से ही अभिनेता शाहिद कपूर के प्रशंसक रहे हैं। सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘लिफ्ट करा दे’ के जरिये सबसे बड़े फैन के रूप में उन्हें शाहिद कपूर से पहली बार मिलने का अवसर मिला। इस रियलिटी शो के बाद उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया और फिर बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493