फेंसिंग : जूनियर भारतीय पुरुष टीम को रजत, महिला टीम को 2 कांस्य

न्यूकैसल (इंग्लैंड), 26 जुलाई (आईएएनएस)। यहां खेली जा रही राष्ट्रमंडल जूनियर एंड कैडेट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को भारतीय पुरुष फोइल टीम रजत पदक जीतने में कामयाब रही है। वहीं महिला टीम ने दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।

भारत ने चैम्पियनशिप के दूसरे दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भारत के कुल पदकों की संख्या अब पांच हो गई है, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय पुरुष फोइल टीम पहले दौर में वेल्स को 1-0 और फिर सेमीफाइनल में कनाडा को भी इसी स्कोर से मात देकर फाइनल में पहुंची थी जहां मेजबान इंग्लैंड ने उसे 1-0 से हरा रजत तक सीमित कर दिया। स्पर्धा का कांस्य कनाडा के नाम रहा जिसने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया।

वहीं, महिला ईपी टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने वेल्स को 1-0 से मात दी। भारत ने पहले राउंड में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था जहां उसे इंग्लैंड से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला सब्री टीम ने कांस्य पदक के मैच में वेल्स को 1-0 से हरा कांसा जीता। पहले राउंड में भारत ने उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से परास्त किया था। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने उसे 1-0 से पीट स्वर्ण की दौड़ से बाहर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493