फेडरर ने सैंप्रास के खिलाफ पहले मैच की यादें साझा कीं

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। टेनिस इतिहास में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अमेरिकी दिग्गज खिलाड़ी पीट सैंप्रास के खिलाफ पहली बार खेलने के अवसर की यादें साझा करते हुए कहा कि जिन लोगों को आप टेलीविजन पर खेलते देखते हैं उनके खिलाफ सच में खेलना बेहद रोमांचक होता है।

फेडरर को जब सैंप्रास के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला तो वह मात्र 19 वर्ष के थे। यह मैच विंबलडन में 2001 में हुआ था।

एटीपी की वेबसाइट पर शुक्रवार को फेडरर के हवाले से कहा गया है, “मुझे कभी बोरिस बेकर या स्टेफान एडबर्ग के साथ खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन पीट उन सबसे महान थे। और सबसे बड़ी बात थी कि विंबलडन में मुझे उनके खिलाफ सेंटर कोर्ट पर खेलना था।”

फेडरर ने कहा, “आप जिन खिलाड़ियों को पहले टेलीविजन पर खेलते देखते रहे हों उनके खिलाफ सच में खेलना बेहद रोमांचित करने वाला होता है।”

17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके फेडरर ने कहा कि मैं तब सोचता था कि क्या मैं दिग्गजों के खिलाफ खेलने के काबिल भी हूं, लेकिन जब मैंने खेलना शुरू किया तो मुझे लगा कि उनके खिलाफ भी जीतना आसान होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493