फेडरर बने लॉरियस अवार्डस के सबसे सफल विजेता

पेरिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर लॉरियस अवार्डस के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्ल्ड नम्बर-1 फेडरर ने इस पुरस्कार समारोह में दो पुरस्कार-‘स्पोट्समैन ऑफ द ईयर और ‘कमबैक ऑफ द ईयर’ जीते हैं।

इस प्रकार से फेडरर ने इस बार पांचवीं और छठी बार लॉरियस अवार्डस जीते हैं।

फेडरर ने साल 2017 में आस्ट्रेलिया ओपन और विबंलडन जीतने के साथ ही शानदार तरीके से वापसी की थी।

इन पुरस्कारों को जीतने के बाद फेडरर ने कहा, “मेरे लिए यह काफी खास पल है। हर कोई जानता है कि मेरे लिए यह पुरस्कार कितना महत्व रखते हैं। इसलिए, एक और पुरस्कार जीतना बेहतरीन होता, लेकिन दो एक साथ जीतना एक अनूठा सम्मान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493