लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन को सोमवार को लंदन के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्हें शुक्रवार को मूत्राशय संक्रमण की वजह से अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, येलेन 27 जून को ब्रिटिश अकादमी के कार्यक्रम के लिए लंदन गई थीं।
फेडरल रिजर्व के मुताबिक, येलेन का पिछले सप्ताहांत किंग एडवर्ड-7 अस्पताल में इलाज हुआ था। वह अमेरिका लौट रही हैं।
वह 12 जुलाई को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज समिति के समक्ष गवाही दे सकती हैं। उनकी गवाही से पहले फेरडल रिजर्व शुक्रवार को कांग्रेस के समक्ष मौद्रिक नीतिगत रिपोर्ट जारी करेगा।
dharmpath.com dharmpath