फेड कप के लिए गुरुवार को रवाना होगा मोहन बागान क्लब

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब मोहन बागान गुरुवार को फेडरेशन कप के फाइनल मुकाबले के लिए गुवाहाटी रवाना होगा।

फेड कप का अंतिम मुकाबला आइजोल एफसी और मोहन बागान के बीच 21 मई को इंदिरा गांधी स्टेडियम में शाम सात बजे खेला जाएगा।

मोहन बागान क्लब ने दो चरणों के सेमीफाइनल में शिलांग लाजोंग पर 5-0 से बढ़त बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

शिलांग के साथ हुए पहले मुकाबले में मोहन बागान ने 0-5 से जीत हासिल की थी और दूसरा मुकाबला बिना एक भी गोल के ड्रॉ रहा।

आइजोल ने सेमीफाइनल में स्पोर्टिग क्लबे दे गोवा को मात देकर फेड कप के फाइनल में प्रवेश किया।

मोहन बागान ने 13 बार फेड कप जीता है। वहीं, आइजोल पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जिसे हाल ही में आई-लीग से रिलेगेट कर दिया गया था।

फेड कप का अंतिम मुकबला खेलने वाली मोहन बागान टीम :- देबजित मजूमदार (गोलकीपर), किंशुक देबनाथ, बिक्रमजीत सिंह, लेने रॉड्रिक्स, लुसियानो सोबरोसा, कात्सुमी योसा, सोनी नोर्दे, अजहरुद्दीन मालिक, प्रणॉय हल्दर, प्रीतम कोताल, संजय बालमुचू, राजू गायकवाड़, अर्नब दास शर्मा (गोलकीपर), सौविक चक्रवर्ती, कॉर्नेल ग्लेन, अभिषेक दास

अधिकारी :- संजय सेन ( प्रमुख कोच) ,संकरलाल चक्रवर्ती (सहायक कोच)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493