फेड कप : सानिया की हार, जापान ने भारत को 2-1 से हराया

हुआ हिन (थाईलैंड), 5 फरवरी (आईएएनएस)। एशिया/ओसेनिया जोन ग्रुप के दूसरे मैच में जापान ने भारत को 2-1 से शिकस्त दी है। यहां महिला युगल में भारत की सानिय मिर्जा को हार का सामना करना पड़ा।

सानिया यहां अपनी जोड़ीदार प्रथाना जी. के साथ खेलते हुए जापान की जोड़ी शुको ओयामा और होजोमि के खिलाफ हुए मैच में हार गईं।

गुरुवार को पूल-ए के पहले एकल मुकाबले में इरी हुजोमी ने भारत की प्नथाना को 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।

दूसरे एकल मुकाबले में भारत की अंकिता राणा ने उलटफेर करते हुए नाओ हिबिनो को 6-3, 6-2 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

भारत के पास महिला युगल में जीत हासिल कर मुकाबला जीतने का मौका था। सानिया की मौजूदगी में भारत की जीत तय लग रही थी, लेकिन जापान की जोड़ी ने उलटफेर करते हुए मैच जीतकर भारत को 2-1 से शिकस्त दी।

भारतीय जोड़ी को जापानी जोड़ी ने 5-7, 3-6 से हराया।

थाईलैंड ने भारत को बुधवार को 3-0 से शिकस्त दी थी। इस हार के साथ ही भारत विश्व ग्रुप -2 के प्ले ऑफ से बाहर हो गया है।

शुक्रवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारत का सामना उज्बेकिस्तान से होगा।

पूल-ए के एक और मैच में थाईलैंड ने उजबेकिस्तान को 3-0 से हारया। पूल-बी के मैच में चीन ने कोरिया गणतंत्र को 2-1 से शिकस्त दी और चीनी ताइपे ने कजाकिस्तान को 2-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493