नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में स्थिरता रखने की उम्मीदों से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर और कमजोर हो गया है। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचकांक डॉलर इंडेक्स गुरुवार को लगातार दूसरे दिन नीचे फिसलकर 94.662 पर आ गया।

पिछले सत्र के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में 0.14 फीसदी की कमजोरी आई है। पिछले सत्र में बुधवार को डॉलर इंडेक्स 0.74 फीसदी फिसला था। डॉलर इंडेक्स में सबसे अधिक भारांक वाली मुद्रा यूरो डॉलर के मुकाबले 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1.1566 पर बना हुआ था यानी एक यूरो का मूल्य 1.1566 डॉलर दर्ज किया गया। फेडरल रिजर्व की 18-19 दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु जो सामने आए हैं, उनमें कहा गया कि कई नीति निर्माता इस साल ब्याज दर स्थिर रखने के पक्ष में थे।
dharmpath.com dharmpath