फेल्प्स ने 26 पदकों के साथ की भारत के रिकॉर्ड की बराबरी

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने यहां मंगलवार को रियो ओलम्पिक में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने साल 1900 से अब तक भारत द्वारा ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में जीते कुल पदकों की बराबरी कर ली है।

फेल्प्स ने अपने अब तक के करियर में 26 ओलम्पिक पदक जीते हैं, जितने भारत ने 1900 से ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना शुरू करने के बाद से अब तक जीते हैं।

भारत ने अब तक कुल 33 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया है, जिनमें उसने नौ स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदक जीते।

फेल्प्स ने पुरुषों की चार गुणा 200मी फ्रीस्टाइल रिले में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलम्पिक स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने मंगलवार को ही 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में भी स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में ही 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

अमेरिकी दिग्गज तैराक फेल्प्स के पास कुल 26 ओलम्पिक पदक हैं, जिनमें से 22 स्वर्ण पदक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493