लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी कंपनी फेसबुक ने आखिरकार ब्रिटेन में एक पॉलीटिकल एड ट्रांसपेरेंसी (राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता) फीचर लांच कर दिया। इसके तहत विज्ञापनदाता को अपनी राष्ट्रीयता और विज्ञापन का भुगतान करने वाले व्यक्ति का खुलासा करना होगा।
फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के निदेशक रॉब लेदर्न ने गुरुवार को एक ब्लॉग में लिखा, “आज, हम इंग्लैंड में राजनीतिक विज्ञापनदाताओं की प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “अब राजनीतिक विज्ञापनकर्ताओं को फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपना राजनीतिक विज्ञापन चलाने से पहले अपनी पहचान और लोकेशन के साथ-साथ विज्ञापन का भुगतान करने वाले व्यक्ति का भी खुलासा करना होगा।”
उन्होंने कहा कि राजनीति से संबंधित विज्ञापन एक विज्ञापन लाइब्रेरी में सात साल के लिए इकट्ठे हो जाएंगे। इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाला फोटो शेयरिंग एप है।
फेसबुक ने कहा कि सिर्फ पंजीकृत विज्ञापनदाता ही उसके प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापन चला सकेंगे।
लेदर्न ने कहा, “अगर हमें किसी ऐसे विज्ञापन की जानकारी मिलती है जो प्रमाणित नहीं है और बिना पेड फॉर बाई डिस्क्लेमर के बिना चलता है, हम उसे हटा लेंगे और विज्ञापन लाइब्रेरी में डाल देंगे।”
dharmpath.com dharmpath