न्यूयार्क, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चेन्नई में भारी बारिश से आई बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को फेसबुक की ओर से ‘सेफ्टी चेक’ की सुविधा शुरू की गई। यह बाढ़ में फंसे प्रियजनों का हाल बताने में मदद करेगा।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का कहर चौथे दिन भी जारी है। बाढ़ की वजह से कई इलाकों की बिजली, टेलीफोन लाइनें सेवाएं बंद हो चुकी हैं। फेसबुक के इस फीचर से लोग अपने सुरक्षित होने की जानकारी परिजनों और मित्रों तक पहुंचा सकते हैं।
यह फेसबुक फीचर वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। यह किसी भी आपदाग्रस्त इलाके में फंसे किसी व्यक्ति की जानकारी उसके प्रियजनों तक पहुंचाता है। इस फीचर के ‘आई एम सेफ’ बटन को दबाने से प्रियजनों तक आपकी सलामती की खबर तुरंत पहुंच जाती है।
फेसबुक का यह फीचर कई मौकों पर इस्तेमाल किया गया है, इसे पिछले महीने पेरिस में आतंकी हमलों में भी इस्तेमाल किया गया था।
चेन्नई में हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर में सेना और वायुसेना के साथ कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath