Facebook, Whatsapp and Instagram logos are displayed through broken glass in this illustration taken October 4, 2021. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration

फेसबुक पर नफ़रत फैलाने वाली पोस्ट 82% बढ़ीं, इंस्टाग्राम पर हिंसक सामग्री में 86 फीसदी इजाफ़ा

मेटा द्वारा 31 मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने अप्रैल में नफ़रत फैलाने वाली 53,200 पोस्ट का पता लगाया, जो मार्च की ऐसी 38,600 पोस्ट की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है. इंस्टाग्राम ने अप्रैल में 77,000 हिंसक और उकसावे वाली सामग्रियों पर कार्रवाई की. यह आंकड़ा मार्च में 41,300 था.

नई दिल्ली: मेटा द्वारा जारी एक मासिक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली पोस्ट में लगभग 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इंस्टाग्राम पर हिंसक और उकसाने वाली सामग्री में 86 प्रतिशत का इजाफा हुआ.

रिपोर्ट में शामिल ज्यादातर सामग्री ऐसी हैं, जिनके बारे में उपयोगकर्ताओं द्वारा बताए जाने से पहले सोशल मीडिया मंच ने खुद पता लगाया.

मेटा द्वारा 31 मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने अप्रैल में 53,200 नफरत फैलाने वाली पोस्ट का पता लगाया, जो मार्च में 38,600 पोस्ट की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है.

रिपोर्ट से पता चला कि इंस्टाग्राम ने अप्रैल में 77,000 हिंसक और उकसावे वाली सामग्रियों पर कार्रवाई की. यह आंकड़ा मार्च में 41,300 था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम कंटेंट पीसेज़ (जैसे पोस्ट, फोटो, वीडियो या टिप्पणियों) की संख्या को मापते हैं, फिर हम अपने मानकों के खिलाफ जाने के लिए कार्रवाई करते हैं. यह मीट्रिक हमारी एनफोर्समेंट गतिविधि के पैमाने को दर्शाता है. कार्रवाई में सामग्री को फेसबुक या इंस्टाग्राम से हटाना शामिल हो सकता है या ऐसे फोटो या वीडियो, जो कुछ दर्शकों को परेशान कर सकते हैं, को चेतावनी के साथ कवर कर दिया जाता है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493