फेसबुक पर श्रद्धा कपूर के 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के फेसबुक पर प्रशंसकों की संख्या 1.5 करोड़ पार कर गई है।

श्रद्धा कपूर ने कहा “मैं लोगों के इस प्यार से गदगद हूं। मैं इनको वाकई प्यार करती हूं, इतना कि जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

श्रद्धा व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया पर अपने प्रसंशकों के लिए समय देती हैं। श्रद्धा को सोशल मीडिया पर लोगों से बातें करना पसंद है और वह ऐसा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं।

हाल ही में न्यूयार्क में श्रद्धा ने फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के दौरान अपनी प्रशंसक से मुलाकात कर यह संदेश दिया कि वह उनकी कितनी इज्जत करतीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493