फेसबुक पोस्ट: गोपाल भार्गव ने IAS अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप

राजगढ़ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर  को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है.मामले पर एक बार फिर सियासत देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अब फेसबुक पोस्ट पर मामले को लेकर कटाक्ष किया… उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा,अफसरों के लेखन में भारी अकुलाहट है, बद्रीलाल यादव के भाषण से ‘एलीट वर्ग’ घायल हुआ है. गोपाल भार्गव नेअफसरों को एलीट वर्ग और देवपुरूष भी बताया. वहीं अपने इस पोस्ट के जरिए गोपाल भार्गव ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए. रेत खदानों,शराब दुकानों, परिवहन नाकों जैसे अनेक ईश्वर प्रदत्त कमाई के जरियों से इसी राज्य में इसी वर्ग के दंपत्ति के पास अरबों रुपयों की संपत्ति बरामद हुई थी। वह तो एक छोटा सा उदाहरण मात्र है, लेकिन नेता तो डाकू है और आप “देवपुरुष” हैं। जिस अधिकारी के पास गोली चलवाने, टीयर गैस छुड़वाने, वाटर कैनन चलवाने, लाठीचार्ज करवाने का अधिकार हो, भारत की सीआरपीसी जिसकी दास हो वह अधिकारी भीड़ में घुसकर थप्पड़बाजी करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493