सैन फ्रांसिस्को, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। फेसबुक के मॉडरेटर इसके प्लेटफार्म से खतरनाक सामग्री को हटाने का काम करते हैं। वे उन सामग्रियों के आधार पर अपना काम करते हैं, जिसमें कुछेक भारतीय कानूनों की गलत व्याख्या की गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रपट में यह जानकारी दी गई है।
फेसबुक के 7,500 मॉडरेटर्स 1,400 से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज के आधार पर अपना काम करते हैं, जिसमें अक्सर गलतियां होती हैं और पुरानी जानकारियां होती हैं।
इनमें से एक दस्तावेज में मॉडरेटर्स से कहा गया है कि समूचे धर्म को नीचा दिखानेवाला कोई भी पोस्ट भारतीय कानूनों के खिलाफ है और इसे हटा दिया जाना चाहिए।
न्यूयॉर्क टाइम्स के कानूनी स्कॉलर चिन्मय अरुण का कहना है कि कानून में कुछ ही स्थितियों में ऐसी रोक है। जैसे, जब यूजर का इरादा हिंसा भड़काने का हो।
रपट में कहा गया है कि ऐसा ही एक शब्द ‘मुक्त कश्मीर’ है। यह शब्द जिस पोस्ट में है, उसे हटाने का निर्देश है, जबकि यह शब्द पूरी तरह से वैध है और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath