Wednesday , 8 May 2024

Home » मनोरंजन » फेसबुक से जल्द जुड़ेंगी काजोल

फेसबुक से जल्द जुड़ेंगी काजोल

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक इस्तेमाल करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक इस्तेमाल करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।

काजोल शुक्रवार को अपने पति अजय देवगन के साथ सैनफ्रांसिस्को स्थित फेसबुक कार्यालय पहुंचीं।

गौरतलब है कि अजय निर्देशित फिल्म ‘शिवाय’ के प्रचार के सिलसिले में दोनों फिलहाल अमेरिका में हैं। यह जोड़ी न्यूयॉर्क, शिकागो और डलास में फिल्म का प्रचार कर चुकी है। सैनफ्रांसिस्को उनका अंतिम पड़ाव होगा।

हालांकि, काजोल के प्रशंसकों का क्लब सक्रिय रूप से अभिनेत्री से जुड़ी खबरों और तस्वीरों को उनकी तरफ से पोस्ट करता रहा है, लेकिन अब उनके प्रशंसकों को सीधे अभिनेत्री द्वारा उनसे जुड़ी बातों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

फेसबुक से जल्द जुड़ेंगी काजोल Reviewed by on . मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक इस्तेमाल करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक इस्तेमाल करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस Rating:
scroll to top