मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘फैंटम’ की पहली झलकी रिलीज हो गई। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म के दो पोस्टर जुझारूपन और देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
अपनी हालिया रिलीज ‘बजरंगी भाईजान’ की जबर्दस्त सफलता का आनंद उठा रहे कबीर खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘फैंटम’ की पहली झलकी साझा की।
पहली झलकी में जो तस्वीर दिखी, उसमें सैफ अली खान की आंखों पर तिरंगानुमा पट्टी बंधी दिखी। कबीर ने इसके कैप्शन में लिखा, “जल्द आ रही है..’फैंटम।”
उन्होंने कैटरीना की भी ऐसी ही फोटो साझा की और लिखा, “हाजिर है..’फैंटम’ की पहली झलकी।”
फिल्म के वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि फिल्म का पहला ट्रेलर शनिवार को जारी होगा।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “एक कहानी, जिसके आप सच होने की कामना करें। 28 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघर में। ‘फैंटम’ का ट्रेलर 25 जुलाई को जारी होगा।”
dharmpath.com dharmpath