मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि फिल्म ‘फैन’ में उन्हें गौरव चनाना का किरदार सुपरस्टार शाहरुख खान का अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार लगा।
शबाना ने ट्विटर पर लिखा, “आज ‘फैन’ देखी। गौरव चनाना के रूप में आपकी प्रस्तुति अबतक की सबसे बेहतरीन रही।”
इस पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया दी, “शबाना आजमी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जावेद साहब ने फिल्म देखने के बाद मुझे पढ़ने के लिए खूबसूरत कविता दी।”
फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख खान सुपरस्टार आर्यन खन्ना के फैन गौरव की भूमिका में दिखाई दिए। वहीं सुपरस्टार की भूमिका में भी वह खुद ही हैं।
फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
dharmpath.com dharmpath