फैब्रिसियो के समर्थन में आए साथी खिलाड़ी

रियो डी जनेरियो, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व खिलाड़ी और ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटरनासियोनल की ओर से खेलने वाले एंद्रियास डीएलेसांद्रो ने अपने क्लब से गुजारिश की है कि वह फैब्रिसियो को अपनी टीम के प्रशंसकों से अभद्र व्यवहार करने के दोष में टीम से बाहर नहीं निकालें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फैब्रिसियो ने बुधवार को वाइपिरांगा क्लब के खिलाफ एक मैच के दौरान अपने ही प्रशंसकों की ओर अभद्र इशारे किए थे।

इस घटना के बाद मैच के रेफरी लुइस टिक्सिरा ने उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। उनके मैदान से बाहर जाने के दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने फैब्रिसियो का खूब उपहास उड़ाया। साथ ही क्लब ने भी उन्हें निलंबित कर दिया।

डीएलेसांद्रो ने हालांकि गुरुवार को कहा, “उन्होंने जो भी किया वह सही नहीं था। उसे बिल्कुल सही नहीं ठहराया जा सकता। हम सब जानते हैं कि फैब्रिसियो एक मजबूत और अनुभवी खिलाड़ी है और उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा।”

डीएलेसांद्रो ने कहा, “टीम के अन्य खिलाड़ी यह कोशिश करेंगे कि उन्हें क्लब में बनाए रखा जाए। साथी खिलाड़ी होने के नाते हम उनके साथ खड़े रहेंगे।”

इससे पहले इंटनासियोनल के अध्यक्ष विटोरियो पिफेरो ने कहा था कि ईस्टर के बाद फैब्रिसियो के भविष्य पर कोई फैसला लिया जाएगा और तब तक वह निलंबित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493