फैशनपरस्तों के लिए अबॉफ के 3डी ट्रायल रूम ने मचाई धूम

बेंगलुरू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला समूह ने देश के ऑनलाइन फैशन क्षेत्र में अहम कदम रखते हुए ‘अबॉफ डॉट कॉम’ नाम से एक फैशन पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके तहत देश के फैशन खरीदारों के लिए 3डी ट्रायल रूम की पेशकश की गई है।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 3डी ट्रायल रूम के शुरू होने के शुरुआती कुछ महीनों में ही उपभोक्ता 95 प्रतिशत तक सटीक उत्पाद खरीद पाए हैं। इस सुविधा वाले उत्पादों को वापस करने की दर लगभग शून्य है। बयान में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला समूह इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाला देश की प्रथम कंपनी है।

बयान के मुताबिक देश का ई-वाणिज्य बाजार 2020 तक 50 अरब डॉलर तक का हो सकता है। फैशन ई-वाणिज्य कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों के लिए सही फिटिंग वाले उत्पादों को उपलब्ध कराना है। वेबसाइट पर 3डी ट्रायल रूम की सुविधा महिलाओं के अधिकतर परिधानों में दी गई है।

बयान में कहा गया है कि 3डी सुविधा के तहत ग्राहक सिर्फ तीन मूलभूत शारीरिक माप के साथ परिधानों को वर्चुअली रूप से पहन कर देख सकते हैं। इस टूल की मदद से ग्राहक एक 3डी मॉडल पर परिधानों के पहनने की कल्पना कर सकते हैं, जिससे उन्हें परिधानों के सही माप का भी पता चल जाता है।

अबॉफ डॉट कॉम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत गुप्ता का कहना है, “हम इस तरह की उन्नत प्रौद्योगिकी-3डी ट्रायल रूम को शुरू कर देश का प्रथम फैशन पोर्टल बन अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस तरह की प्रौद्योगिकी विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकीयों में से एक है और इससे देशभर में हमारे ग्राहकों का ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव बेहतर होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493