फैशन करियर में हैरी को है दिलचस्पी

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स का कहना है कि वह फैशन डिजाइनिंग के अपने शौक और जुनून को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस समय उनके पास अपना संग्रह शुरू करने के लिए पर्याप्त योग्यता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार हैरी ने कहा, “यह निश्चित रूप से वह काम है, जिसमें मेरी दिलचस्पी है। मुझे नहीं मालूम कि इस काम के लिए मेरे पास योग्यता है या नहीं। मैं वही पहनता हूं, जो मुझे पसंद होता है, जो आरामदायक होता है। मुझे नहीं मालूम कि अपना फैशन संग्रह शुरू करने के लिए मेरे पास क्या योग्यताएं होनी चाहिए।”

ब्रिटिश ब्वॉय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य हैरी चुस्त जींस, छापेदार कमीज और टखनों तक के जूतों वाले अपने चिरपरिचत अंदाज में दिखने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि फैशन को मजेदार होना जरूरी है। वह हमेशा वही परिधान पहनते हैं, जो उनको पसंद होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493