फैशन की दुनिया के साफ सुथरे पहलू को पेश करेंगे विश्वजीत, सोनालिका

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान और उनके अभिनेता पति विश्वजीत एक रियलिटी शो का निर्माण करने को लेकर उत्साहित है, जो फैशन की दुनिया के साफ-सुथरे पक्ष को दिखाएगा।

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान और उनके अभिनेता पति विश्वजीत एक रियलिटी शो का निर्माण करने को लेकर उत्साहित है, जो फैशन की दुनिया के साफ-सुथरे पक्ष को दिखाएगा।

आस्ट्रेलिया में रह रहीं सोनालिका ने एक बयान में कहा, “मैं खुश हूं कि विश्वजीत और मैं जल्द ही भारत लौट आएंगे। हम भारतीय युवाओं को अपने रियलिटी शो के जरिए मौका देने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें फैशन की दुनिया का हिस्सा बनने में मदद करेगा।”

उन्होंने कहा, “यहां (भारत) के लोग सोचते हैं कि फैशन की दुनिया के अपने गंदे रहस्य हैं। हम उन्हें यह जानने में मदद करेंगे कि यह दुनिया कितनी साफ-सुथरी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493