नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बने रहने वाली बॉलीवुड जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपुत ने फैशन की दुनिया में भी ग्लैमर का तड़का लगाया है।
वोग वेडिंग शो के सातवें संस्करण में शाहिद और मीरा को वोग वेडिंग बुक के कवर के लिए चयनित किया गया है।
शहर में ‘केवल निमंत्रण’ वाली वेडिंग प्रदर्शनी दो से चार अगस्त तक चलेगी।
मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी, तरुण ताहिलियानी, अनिता डोंगरे, शांतनु और निखिल, गौरव गुप्ता, राहुल मिश्रा, रितु कुमार और श्यामल और भूमिका जैसे सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath