फैशन जगत में खुद को बेगाना महसूस करती हैं क्रिस्टन स्टीवर्ट

लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट का कहना है कि वह फैशन गलियारों में शायद ही कभी सहज महसूस कर पाती हैं।

अभिनेत्री व मॉडल स्टीवर्ट (26) ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें शैनल (फैशन हाउस) के रचनात्मक निर्देशक कार्ल लेगरफील्ड के साथ काम करना पसंद है, क्योंकि फैशन से जुड़े अन्य डिजाइनरों से अलग इस जर्मन डिजाइनर ने अभिनेत्री के निजी व्यक्तित्व को स्वीकारा है और उनके व्यक्तिव के अनुसार ही कपड़े डिजाइन करते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने स्टीवर्ट के हवाले से बताया, “कार्ल ने शुरू से ही मुझे जैसी मैं हूं, वैसा ही रहने को सही माना है और फैशन की दुनिया में ऐसा मुश्किल से ही हो पाता है।”

फिल्म ‘ट्विलाइट’, ‘इकवल्स’ और ‘स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन’ आदि फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई ‘गलत’ फिल्मों में भी काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493