फैशन लाइन जारी करेंगी टेलर

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट अपने नाम ‘टेलर ब्रांड’ के टॉप्स और स्वेट्शर्ट सहित विभिन्न तरह के पोशाकों की श्रृंखला जारी करने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टेलर का फैशन संग्रह ऑनलाइन चीनी खुदरा विक्रेता कंपनी ‘जेडी डॉट कॉम’ पर उपलब्ध होगा। टेलर अपने ‘1989’ वर्ल्ड टूर के तहत नवंबर में शंघाई में कार्यक्रम प्रस्तुत करने जाएंगी।

टेलर ने बताया कि एक बार उन्हें अपने पसंद की कोई पोशाक मिल जाती है, तो वह उसी तरह की पोशाकें अगले 24 महीनों तक पहनती हैं।

उन्होंने इस समय क्रॉप टॉप और कमर से ऊंची स्कर्ट के प्रति अपने लगाव के बारे में कहा, “यह कहना मुश्किल है कि मैंने कब यह फैसला किया कि अब हर वक्त ऐसी ही पोशाक पहनने हैं, लेकिन आप अगले दो सालों तक मुझे ऐसी ही पोशाकें पहने हुए देखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493