फैशन वीक में ‘ब्लैक डीवा’ बन रैंप पर उतरीं सोनाक्षी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर 2019 के पहले दिन मशहूर डिजाइनर जोड़ी रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए काले रंग के परिधान में रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

‘दबंग’ अभिनेत्री इस दौरान काले रंग के बैकलेस गाउन और खुले बालों में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। सोनाक्षी के गहरे नीले रंग के आईशैडो ने सभी का ध्यान खींचा।

अपनी लुक और आउटफिट के बारे में सोनाक्षी ने कहा, “मैंने कुछ नहीं किया। रोहित और राहुल की टीम श्रेय की हकदार है जिन्होंने ये खूबसूरत आउटफिट तैयार किया। उन्होंने मुझे खूबसूरत लगने के लिए मेकअप और बालों के लिए मेहनत की।”

उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ कैमरे के सामने आई और वॉक की। मेरे लुक का श्रेय डिजाइनर से लेकर मेकअप टीम को जाता है।”

डिजाइनरों ने शोस्टापर सोनाक्षी की प्रशंसा करते हुए कहा, “सोनाक्षी खूबसूरत, प्रतिभाशाली और प्यारी हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493