मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार फैसल सैफ अपनी आगामी फिल्म ‘फॉर अडटल्स ओनली’ में एक अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री को लेने की सोच रहे हैं। इसे अमेरिकी फिल्म स्टूडियो डाईमेंशन फिल्म्स बनाएगा।
सैफ ने आईएएनएस को बताया, “मैं डाईमेंशन फिल्म्स के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगू में फिल्म का निर्देशन करूंगा। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। मेरी इसमें एक अतंर्राष्ट्रीय अभिनेत्री को लेने की योजना है और सब सही रहा, तो इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द होगी।”
फैसल ने ‘फॉर अडटल्स ओनली’ को भारत की सर्वाधिक ‘बिंदास’ एवं ‘अश्लील’ फिल्म बताया।
उन्होंने कहा, “इसका विषय बहुत ही बिंदास है। मुझे संदेह है कि शायद ही कोई भारतीय अभिनेत्री इतनी बिंदास भूमिका को करने के लिए तैयार हो, इसलिए हमने इसके लिए किसी अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री को लेने की योजना बनाई है।”
फिल्म की नियमित शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। फैसल की फिल्म में एक अहम भूमिका में चर्चित तमिल अभिनेता को लेने की भी योजना है।
dharmpath.com dharmpath