फॉक्सवैगन चीन में करेगी 33,142 वाहनों को रिकॉल

बीजिंग, 10 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की कार निर्माता फॉक्सवैगन चीन की जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंसपेक्शन और क्वैरेनटाइन द्वारा दोषपूर्ण ड्रेन वाल्व का पता लगाने के बाद वहां 33,142 वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज की रिपोर्ट में बताया कार निर्माता ने 2014 के दिसंबर से 2017 के नवंबर के बीच निर्मित तुआरेग मॉडल को रिकॉल करने की योजना दाखिल की है।

इन वाहनों के इंजन के ड्रेन वॉल्व में खराबी है, जिसके कारण पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकलता और इसके कारण सुरक्षा संबंधी परेशानियां हो सकती है।

कंपनी 30 अप्रैल से रिकॉल की प्रक्रिया शुरू करेगी।

फॉक्सवैगन और चीनी निर्माता फर्स्ट ऑटोमोबाइल की संयुक्त उद्यम ने इंजन में खराबी के कराण फरवरी के अंत में 4,30,388 वाहनों की रिकॉल किया था, जिसमें बोरा और बेई मॉडल शामिल थे।

साल 2017 के सितंबर में फॉक्सवैगन ने चीन में 18 लाख कारों को रिकॉल किया था, क्योकि उनके फ्यूल पंप कंट्रोल यूनिट में खराबी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493