फॉर्मूला-1 : मेक्सिको ग्रांप्री. में वेट्टल को पोल पोजीशन

मेक्सिको, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के सेबेस्टियन वेट्टल को मेक्सिको ग्रांप्री की क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजीशन हासिल हुई है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फरारी के चालक वेट्टल ने इस क्वालीफाइंग रेस को एक मिनट 16.488 सेकेंड में पूरा किया। अपने करियर में अब तक उन्होंने 50वीं बार पोल पोजीशन हासिल की है।

मर्सिडीज के चालक लेविस हेमिल्टन ने इस क्वालीफाइंग रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। उनका लक्ष्य अपना चौथा फॉर्मूला-1 खिताब हासिल करना है।

हेमिल्टन अगर मुख्य रेस में पांचवां स्थान भी हासिल करते हैं, तो अपना चौथा एफ-1 चैम्पियनशिप खिताब जीत लेंगे। यह पिछले चार साल में तीसरा खिताब होगा।

एफ-1 लीडरबोर्ड में हेमिल्टन शीर्ष पर काबिज हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज वेट्टल से 66 अंक आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493