फॉर्मूला-1 : वेटल ने जीती मोनाको ग्रां प्री

मोनाको, 29 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम फरारी के ड्राइवर सेबास्टियन वेटल ने मोनाको ग्रां प्री रेस जीत ली है। इस रेस में मर्सिडीज के ड्राइवर लेविस हेमिल्टन सातवें स्थान पर रहे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में वेटल के बाद फरारी के ही ड्राइवर किमी राइकोनेन दूसरे और रेड बुल के ड्राइवर डेनियल रिकाडरे तीसरे स्थान पर रहे।

उल्लेखनीय है कि वेटल के लिए फॉर्मूला-1 चैम्पियनशिप के इस सीजन की शुरुआत शानदार रही है। उन्होंने इस साल आस्ट्रेलिया ग्रां प्री और बहरीन ग्रां प्री में जीत हासिल की।

इन प्रदर्शन की तर्ज पर वेटल फॉर्मूला-1 लीडरबोर्ड सूची में हेमिल्टन से 25 अंक आगे शीर्ष स्थान पर हैं। वेटल के इस सूची में 129 अंक हैं, वहीं हेमिल्टन के 104 अंक हैं।

इस साल रूस ग्रांप्री जीतने वाले मर्सिडीज के फॉर्मूला-1 चालक वाल्टेरी बोटास 75 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493