फॉर्मूला-1 : हेमिल्टन ने जीती कनाडा ग्रां प्री

ओटावा, 12 जून (आईएएनएस)। फॉमूर्ला-1 टीम मर्सिडीज के ड्राइवर लेविस हेमिल्टन ने कनाडा ग्रां प्री रेस जीत ली है। उन्होंने शनिवार को आयोजित हुई क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजीशन हासिल की थी, जिसके बाद रविवार को फाइनल रेस में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में जीत के साथ अब हेमिल्टन एफ-1 चैम्पियनशिप के लीडरबोर्ड में फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल से केवल 12 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

इस रेस में हेमिल्टन के साथी और मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने दूसरा स्थान और रेड बुल के ड्राइवर डेनियल रिकाडरे को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

एफ-1 चैम्पियनशिप के लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर काबिज रहने वाले वेटल इस रेस में चौथे स्थान पर रहे।

अपनी जीत के बाद हेमिल्टन ने कहा, “मैंने यहां अपनी पहली रेस जीती थी और पोल पोजीशन भी हासिल की थी। इस जीत को 10 साल बाद फिर से दोहराना मेरे लिए बहुत खास बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493