फॉल्कनर ने इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशायर से करार किया

मैनचेस्टर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर ने शुक्रवार को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की सेकेंड डिवीजन की टीम लंकाशायर से करार किया। इसके तहत वह इस सत्र में लंकाशायर के साथ तीनों प्रारूपों के मैच खेलेंगे।

फॉल्कनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद मई के आखिर में काउंटी टीम से जुड़ेंगे। वह फिलहाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

फॉल्कर ने विश्व कप फाइनल में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अनुसार फॉल्कनर ने लंकाशायर से करार पर खुशी जताते हुए कहा, “इंग्लैंड के हालात में खेलने का फायदा मेरे करियर को होगा और मैं इंग्लिश काउंटी में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493