फॉल्कनर ने कहा मैं समलैंगिक नहीं हूं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स फॉल्कनर ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा साझा किए गए तस्वीर के गलत मायने निकाले गए और वह समलैंगिक नहीं हैं।

फॉल्कनर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी और कैप्शन दिया था, “अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां और बॉयफ्रेंड के साथ हूं।”

आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने हालांकि, अब कहा है कि उनके पोस्ट को गलत समझा गया। वह समलैंगिक नहीं हैं और जूब उनके अच्छो दोस्त और ‘हाउस मेट’ हैं।

फॉल्कनर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट साझा किया जिस पर लिखा, “ऐसा लगता है कि बीती रात मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया गया। मैं समलैंगिक नहीं हूं। हालांकि, एलजीबीटी समुदाय की ओर से मिले समर्थन को देखकर अच्छा लग रहा है।”

उन्होंने लिखा, “हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्यार सिर्फ प्यार होता है। हालांकि, जूब सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। कल रात हमें हाउसमेट हुए पांच साल पूरे हो गए थे। इतने सारे लोगों का समर्थन देखकर अच्छा लगा।”

फॉल्कनर ने अब तक अपने करियर में एक टेस्ट, 69 वनडे और 24 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493