फोटोग्राफी से अनदेखी चीजों को देख सकते हैं : सुयश राय

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता व गायक सुयश राय जो एक पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं, ने कहा कि फोटोग्राफी ने उन्हें जिंदगी की अनदेखी चीजों को देखना सिखाया है।

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता व गायक सुयश राय जो एक पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं, ने कहा कि फोटोग्राफी ने उन्हें जिंदगी की अनदेखी चीजों को देखना सिखाया है।

‘बॉब मार्ले’ हिटमेकर ने एक बयान में कहा, “इसने मुझे जीवन की अनदेखी चीजों को देखना सिखाया है। फोटोग्राफी के माध्यम से हम उन विषयों को कैप्चर कर सकते हैं जिन्हें हम नहीं छू सकते लेकिन महसूस कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “सूरज कैसे उगता है। पानी में रंग कैसे खेलते हैं और रेत का रंग सूर्य के साथ कैसे बदलता है.. ये सभी पहलू एक तस्वीर में अधिक खुलकर नजर आते हैं।”

सुयश को लगता है कि फोटोग्राफी लोगों को प्रकृति के करीब लाने में मदद करती है।

‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज से अपनी यात्रा शुरू करने वाले सुयश ने ‘प्यार की ये कहानी’ और ‘कैसा ये इश्क है.. अजब सा रिस्क है’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493