फोन की लत से निपटने का प्रयास कर रहीं हैं गुल पनाग

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि वह अपनी फोन की लत से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

गुल ने मंगलवार को एक फोटो ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह अपने फोन के साथ नजर आ रही हैं।

इस फोटो के साथ एक संदेश में गुल ने कहा, “अपनी फोन की लत से निपटने का प्रयास कर रही हूं। सबसे पहला कदम यह पहचानना है कि क्या आपको इसकी लत है। तो क्या आपको लत है?”

गुल को जल्द ही ‘बाइपास रोड’ में अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा।

एनएनएम फिल्म्स और मिराज के मदन पालीवाल ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म की शूटिंग तीन माह तक अलीबाग और लोनावला में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493