नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। फोर्टिस अस्पताल के लिए मणिपाल हेल्थ इंटरप्राइजेज-टीपीजी कैपिटल कंसोर्टियम द्वारा रविवार को 8,300 करोड़ रुपये की पेशकश के बाद सबकी निगाह अब विशेषज्ञ सलाहकार समिति व फोर्टिस बोर्ड पर है जो कंपनी द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर 10 मई को फैसला लेगा।
इससे पहले हीरो इंटरप्राइजेज के सुनील कांत मुंजाल, बर्मन परिवार के डॉ. आनंद बर्मन और मोहित बर्मन ने बगैर किसी तत्परता, दस्तावेज और आसान अनुबंधों के फोर्टिस में सीधे 1,800 करोड़ रुपये लगाने की पेशकश की थी।
मुंजाल-बर्मन के प्रस्ताव अगर स्वीकार किए जाते हैं तो इनके जरिए पहले 1,050 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जबकि कंपनी का कारोबारी मूल्य 9,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
मुंजाल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उनका प्रस्ताव बिना शर्त है। इसमें अन्य प्रस्तावों की तरह कोई आसान अनुबंध नहीं है।
बर्मन ने कहा कि लंबी अवधि के निवेशकर्ता के रूप में वे मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने में मदद करने और फोर्टिस के सभी शेयरधारकों व हितधारकों के लिए कारोबारी मूल्य बनाने के लिए वे मजबूत स्थिति में हैं।
dharmpath.com dharmpath