फोर्ड इंडिया की बिक्री 0.25 फीसदी घटी

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता फोर्ड इंडिया की बिक्री में फरवरी में 0.25 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी ने इस अवधि में कुल 23,965 वाहनों की बिक्री (घरेलू बिक्री और निर्यात मिलाकर) की है, जबकि साल 2017 के फरवरी में कंपनी ने 24,026 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन माह में उसकी घरेलू बिक्री में 8.43 फीसदी तेजी दर्ज की गई और कुल 9,041 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 8,338 वाहनों की बिक्री की थी।

बयान में कहा गया कि फरवरी में कंपनी ने कुल 14,924 वाहनों का निर्यात किया, जबकि साल 2017 के फरवरी में कुल 15,688 वाहनों का निर्यात किया गया था।

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने बताया, “जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर में सुधार और उद्योग के अन्य संकेतक वाहन उद्योग के साल-दर-साल वृद्धि दर को बढ़ाने में लगातार मदद करते रहेंगे। हालांकि ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रास्फीति में तेजी इस उद्योग पर प्रतिकूल असर डालेगी। हमारा मानना है कि कस्टम शुल्क में वृद्धि और निर्यात पर सेस लगाने से मांग प्रभावित होगी, साथ ही कीमतें भी बढ़ेंगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493