फोर्ड का एनसीआर में विस्तार, गाजियाबाद में खुला आदिव फोर्ड

गाजियाबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फोर्ड ने एनसीआर में अपनी डीलरशिप संख्या और सेल्स व सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए यहां शुक्रवार को आदिव फोर्ड शोरूम का उद्घाटन किया। इस शोरूम में फोर्ड वैल्यू फॉर मनी उत्पाद पोर्टफोलियो श्रेणी की फोर्ड ईकोस्पोर्ट, फोर्ड एन्डीवर, फोर्ड एस्पायर तथा नेक्स्ट-जेन फीगो का प्रदर्शन करेगी।

नई सुविधा का उद्घाटन करते हुए फोर्ड इंडिया कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग, सेल्स एवं सर्विस) अनुराग महरोत्रा ने कहा, “हर नए शोरूम या सर्विस सेंटर के साथ हम अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंच रहे हैं और उन्हें श्रेष्ठ सेवाएं देकर उनका विश्वास जीत रहे हैं। चाहे हमारा विश्वस्तरीय उत्पाद पोर्टफोलियो हो या फिर किफायती सेवा, हम आदिव फोर्ड जैसे पार्टनर्स के सहयोग से अपने ग्राहकों को विशेष अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।”

फोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सर्विस प्राइस एवं पार्ट्स प्राइस कैलकुलेटर द्वारा सर्विस प्राइस प्रॉमिज पेश किया है। यह प्रॉमिज ग्राहकों को फोर्ड डीलरशिप पर सर्विस बुक करने से पहले ही समय-समय पर होने वाली मेंटेनेंस तथा पार्ट्स के खर्च के बारे में जानकारी प्रदान करता है। कॉस्ट कैलकुलेटर के द्वारा ग्राहक वेब-कोट का प्रिंट-आउट लेकर आदिव फोर्ड पर जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493