फोर्ड ने 200वां फोर्ड एश्योर्ड डीलरशिप किया लांच

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। फोर्ड इंडिया ने अपने यूज्ड कार के कारोबार को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को फोर्ड एश्योर्ड के 200वें सेल्स/शोरूम आउटलेट को लांच किया। इन आउटलेट पर फोर्ड के भरोसे के साथ सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री की जाती है, जिस पर कंपनी वारंटी और क्रेडिट सुविधा भी प्रदान करती है।

कंपनी ने साल 2011 में फोर्ड एश्योर्ड को लांच किया था। फोर्ड इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री) विनय रैना ने बताया, “चाहे खरीददार हो या फिर विक्रेता, फोर्ड एश्योर्ड के साथ ग्राहक को हमेशा विश्वास, पारदर्शिता एवं मन की शांति का भरोसा रहता है।”

यूज्ड कार सेगमेंट (सेकेंड हैंड कार) नई कार के बाजार से लगभग डेढ़ गुणा बड़ा है। इस बाजार में फोर्ड एश्योर्ड ने ग्राहकों को वन-स्टॉप समाधान प्रदान करते हुए अपने लिए एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी के सर्टिफाईड इंजीनियरों द्वारा 169 क्वालिटी चेक प्वाईंट्स के बाद ही फोर्ड एश्योर्ड में सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री की जाती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493