‘फोर्स-2’ के लिए जॉन ने की कड़ी मेहनत!

मुम्बई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों में मारधाड़ वाले दृश्य अधिक प्रचलित हो रहे हैं। वहीं आगामी फिल्म ‘फॉर्स 2’ के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने कड़ी मेहनत कर कई चुनौतियों का सामना किया है।

सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिग के दौरान जॉन अब्राहम के घुटने में गहरी चोट आई और उसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। इसके चलते फिल्म की शूटिंग भी रुक गई।

चोट लगने के बावजूद जॉन अब्राहम ने शूटिंग जारी रखी और इस दौरान उनके घुटने में फिर चोट आई, जिससे यह गहरी हो गई, इस वजह से शूटिंग के बाद उनके तीन ऑपरेशन हुए।

अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फोर्स 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिंहा, ताहिर राज भसीन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493